कुत्तों की शिकायत लेकर नगर पालिका पहुंचे नगरवासी
मनावर : (मप्र.) मनावर में आवारा कुत्तों का आतंक फिर से बढ़ने लगा है, नगर के पुराने टोंकी रोड स्थित बीती रात के अंधेरे में एक गाय के बछड़े को कुत्तों के झूंड ने शिकार बना दिया, गनीमती रही की लोगों ने इस घटना को देख बछड़े को कुत्तों से छुड़ा लिया लेकिन बछड़े बुरी तरह से जख्मी हो गई। गाय मालिक अजय ने बताया कि कुत्तों क्या झुंड गाय के बछड़े को जिंदा खाने का प्रयास कर रहा था जब लोगों ने उसे छुड़ाया तो कुत्तों के झुंड ने उन लोगों पर भी हमला कर दिया।
गाय मालिक घायल पशु को लेकर नगर पालिका सीएमओ में से मिलने पहुंचे, उन्होंने कहा कि कुत्तों का आतंक बढ़ने लगा है वह आते जाते लोगों को भोकने और पकड़ने की प्रयास कर रहे हैं रात के अंधेरे में उन्होंने मेरी गाय के बछड़े को शिकार बना दिया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया ऐसे में हमारे बच्चे और अन्य लोगों पर भी हमले के आशंका बनी रहती है
हम नगर पालिका सीएमओ से यह निवेदन करने आए हैं कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान फिर से चलाया जाना चाहिए क्योंकि शहर के चारों ओर आवारा कुत्तों के संख्या फिर बढ़ने लगी है जिससे मोहल्लेवासी भयभीत है।
आपको बता दे कि पिछले माह एक कुत्ते ने 24 लोगों को काट लिया था, जिसके बाद नगर में भय का माहौल पैदा हो गया था। नगर पालिका कर्मचारियों की टीम ने बड़ी जद्दोजहद के बाद उसे कुत्ते को पकड़ा था।









