NEET परीक्षा में बड़ा बदलाव, 2027 से कंप्यूटर आधारित होगा एग्जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रधान ने NEET UG परीक्षा को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगले साल से परीक्षा CBT (Computer Based Test) मोड में आयोजित की जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी और परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि NEET UG 2026 की परीक्षा अब 21 जून को आयोजित होगी और सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र सरकार राज्यों से परिवहन व्यवस्था को लेकर चर्चा करेगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा रद्द होने के कारण छात्रों से दोबारा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 3 मई की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों की फीस वापस की जाएगी और उन्हें नए सिरे से आवेदन करने की जरूरत भी नहीं होगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है। अब परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर दोबारा चुनने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में NEET परीक्षा के पेपर लीक मामले के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा रद्द कर मामले की जांच Central Buraleau Of Investigation को सौंप दी थी। सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि मौसम और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए एनटीए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी काम कर रहा है, ताकि परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

और पढ़ें