पूर्व में मनावर में सेवाएं दे चुके एसआई राजेश हाड़ा की फिर हुई वापसी, थाना मनावर में मिली पदस्थापना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धार एसपी सचिन शर्मा ने जारी किए 17 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश, मनावर थाने को मिले कई नए अधिकारी

मनावर। पुलिस अधीक्षक जिला धार सचिन शर्मा ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षकों के अस्थायी स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत उपनिरीक्षक राजेश हाड़ा को थाना मनावर में पदस्थ किया गया है। राजेश हाड़ा पूर्व में भी मनावर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उस समय वे सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) के पद पर पदस्थ थे। उनका पूर्व कार्यकाल संतोषजनक रहा था। अब पदोन्नत पदनाम उपनिरीक्षक के रूप में उनकी पुनः मनावर में पदस्थापना हुई है। उनके स्थानांतरण की खबर से स्थानीय पुलिस विभाग में उनकी वापसी को लेकर चर्चा है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय धार से जारी आदेश में कुल 17 पुलिस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें उपनिरीक्षक विजय वास्कले को थाना धामनोद से थाना मनावर, सुशील यादववंशी को थाना सेक्टर-01 से थाना बदनावर, विजय कुमार मिश्रा को थाना बदनावर से थाना अमझेरा, प्रमोद चौहान को थाना अमझेरा से थाना सरदारपुर, दिलीप खाण्डे को थाना अमझेरा से थाना बाग तथा जगदीश मीणा को रक्षित केंद्र धार से थाना नालछा भेजा गया है।

इसी प्रकार उपनिरीक्षक दीपिका बामनिया को थाना धामनोद से थाना पीथमपुर, पदम सिंह भाटी को यातायात थाना धामनोद से थाना मनावर, मनोहर सिंह चौहान को थाना बदनावर से थाना सेक्टर-01, राजेश हाड़ा को चौकी दोत्रिया एवं थाना बदनावर से थाना मनावर, आशुतोष जोशी को चौकी सिसगांव एवं थाना मनावर से थाना मनावर तथा अजय लाल वर्मा को थाना कानवन से थाना मनावर पदस्थ किया गया है।

वहीं सहायक उपनिरीक्षकों में संजय चतुर्वेदी को थाना सादलपुर से रक्षित केंद्र धार, विक्रम लाछन को रक्षित केंद्र धार से थाना बाग, लोकेश रायपुरिया को थाना बाग से थाना मनावर, मोहन बोडाना को रक्षित केंद्र धार से थाना नालछा तथा दिलीप वसुनिया को रक्षित केंद्र धार से थाना टांडा भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक पूर्णतः अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें