मनावर में एसडीओपी बृजेश मालवीय को दी विदाई, IPS दीपांशु ने संभाला पदभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर। अनुभाग मनावर में रविवार को स्थानांतरित एसडीओपी बृजेश कुमार मालवीय के विदाई एवं नवपदस्थ एसडीओपी (IPS) दीपांशु के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बृजेश कुमार मालवीय के कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और मार्गदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी।

वहीं नवीन एसडीओपी (IPS) दीपांशु का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव, धरमपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक सरदार सिंह सोलंकी, गंधवानी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप खन्ना सहित अनुभाग के तीनों थानों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

और पढ़ें