छात्रों की गूंज को लेकर संवाद ; राहुल गांधी के साथ संवाद में भाग लेकर शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों को आवाज देने की अपील की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जोबट विधायक महेश पटेल ने हजारों छात्र-छात्राओं से किया संवाद, 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता

इंदौर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले छात्र संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर जोबट विधायक सेना पटेल एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सी. महेश पटेल के नेतृत्व में न्यू ऐश्वर्य गार्डन, पिपलियाराव में आलीराजपुर जिले के हजारों छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया।

संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। पूर्व विधायक महेश पटेल ने युवाओं की बात सुनी और आगामी छात्र संवाद कार्यक्रम में उनकी भागीदारी को लेकर चर्चा की।

विधायक सेना महेश पटेल ने छात्र-छात्राओं को 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने युवाओं से राहुल गांधी के साथ संवाद में भाग लेकर शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों को आवाज देने की अपील की।

छात्रों की गूंज संवाद आयोजन में मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा, कसरावद विधायक एवं पूर्व मंत्री सचिन यादव सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने मौजूद छात्रों को संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक प्रताप ग्रेवाल, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल, लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, संगठन मंत्री खुर्शीद अली दीवान, मितेंद्र सिंह दर्शन, पुष्पराज पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्र-युवाओं से 19 सितंबर को इंदौर पहुंचकर ‘छात्रों की गूँज’ में भागीदारी करने और अपनी समस्याओं व सुझावों को सामने रखने की अपील की गई।

और पढ़ें