पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर। थाना मनावर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को फरियादिया की रिपोर्ट पर गोलू पिता नानूराम भिलाला (23), निवासी ग्राम कच्छादड़, थाना धरमपुरी के खिलाफ अपराध क्रमांक 649/2026 दर्ज किया गया था।

मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 एवं 5(L)/6 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 19 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, बाकानेर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, सउनि महेश जाट, प्रधान आरक्षक बिशन मुजाल्दा और आरक्षक राकेश कन्नौजे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़ें