जोबट (आलीराजपुर)। भारतीय पत्रकार संघ (Association of Indian Journalist- AIJ) अपनी 12 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए आदिवासी अंचल जोबट में ‘पत्रकार महा समागम एवं शपथ ग्रहण समारोह’ का भव्य आयोजन करने जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम 19 जुलाई 2026 (रविवार) को कृषि उपज मंडी प्रांगण, जोबट में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से पत्रकार, मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
पत्रकार सम्मान और संगठनात्मक मजबूती का होगा संगम
एआईजे लंबे समय से पत्रकारों के सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य के साथ आयोजित इस महा समागम में इंदौर संभाग के चयनित वरिष्ठ पत्रकारों का विशेष सम्मान किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले पत्रकार साथियों का अभिनंदन एवं स्वागत भी किया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे आगमन एवं नाश्ते के साथ होगा। इसके बाद 11:30 बजे अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान, 12:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह तथा 12:15 बजे मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों का उद्बोधन होगा।
दोपहर 1:05 बजे ‘वीर पत्रकार भूषण सम्मान’ समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 1:30 बजे प्रदेशभर से आए पत्रकारों का शिल्ड, गोल्ड मेडल, सम्मान-पत्र एवं मोतियों की माला से सम्मान किया जाएगा। 2:30 बजे स्वरुचि भोज तथा 3:15 बजे आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कई विशिष्ट हस्तियां रहेंगी मौजूद
समारोह में नवभारत के ग्रुप एडिटर क्रांति चतुर्वेदी विशेष सान्निध्य प्रदान करेंगे। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे, जबकि आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
डिजियाना न्यूज चैनल के चीफ एडिटर प्रतीक श्रीवास्तव विशिष्ट वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। लोक स्वामी समूह के प्रधान संपादक जीतू सोनी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आलीराजपुर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह विशेष आमंत्रित अतिथि होंगे। सुबह सवेरे समाचार पत्र के एडिटर हेमंत पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन करेंगे। कार्यक्रम के विशेष संयोजक विशाल रावत एवं जयस संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश रहेंगे। इसके अलावा राहुल मोहनिया (नगर परिषद अध्यक्ष, जोबट), श्रीमती शर्मि भूपेंद्र भूरिया (जनपद अध्यक्ष, जोबट), दीपक चौहान (पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष), सुरपाल अजनार (वरिष्ठ समाजसेवी) एवं नीतेश अग्रवाल (उद्योगपति) सहित अनेक गणमान्य अतिथि समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
‘वीर पत्रकार भूषण’ सम्मान से सम्मानित होंगे वरिष्ठ पत्रकार
इस अवसर पर जनहितैषी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इंदौर संभाग के चयनित वरिष्ठ पत्रकारों को ‘वीर पत्रकार भूषण सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान प्राप्त करने वालों में पुष्पेंद्र वैद्य (जी न्यूज), तेज कुमार सेन (अग्निबाण), सुरेश पटेल (साधना न्यूज), चंद्रभान सिंह भदौरिया (सीबी लाइव), गोपाल मैलाना (दैनिक भास्कर) सहित जगराम विश्वकर्मा, प्रदीप क्षीरसागर, रवि चौधरी, शैलेन्द्र पंवार, विरेंद्र जैन, शाहनवाज शेख, निलेश जैन, अफजल हुसैन, श्याम कुशवाह, लक्ष्मीकांत जोशी, इशाक मंसूरी एवं फिरोज खान शामिल हैं।
आयोजन को सफल बनाने में जुटा एआईजे परिवार
“जन हितैषी पत्रकारिता एआईजे की पहचान है” के ध्येय वाक्य के साथ एआईजे का संपूर्ण नेतृत्व इस आयोजन को सफल बनाने में जुटा है। आयोजन में पंडित मनोहर मंडलोई (राष्ट्रीय महासचिव), एम. एस. शेख़, किरण गोगोई (नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट), संदीप जैन (नेशनल प्रेसिडेंट यूथ विंग), कल्याण जैन (राष्ट्रीय संयोजक एवं मप्र प्रभारी), किशोर दादा दग्गी व आर.आर. गोस्वामी (राष्ट्रीय संरक्षक), गजेंद्र माहेश्वरी (राष्ट्रीय समन्वयक), भूपेन्द्र सिंह जादौन (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश समन्वयक) सहित शाम कामरा, मुकेश श्रीवास्तव, रविन्द्र नेरकर, अजीजुद्दीन शेख, पवन पाठक, राजेंद्र अग्रवाल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राकेश साहू (प्रदेश अध्यक्ष), राजेश नाहर व आमिर शेख़ (प्रदेश संयोजक), वीरेंद्र सिंह ठाकुर व राजेंद्र देवराय (स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट), एड. अरिहंत नाहर (लीगल विंग), श्रीमती दीपिका द्विवेदी (वूमेन विंग), निर्मल सोलंकी (हेल्थ एंड एजुकेशन विंग), जावेद खान (प्रदेश महासचिव), धवन माहेश्वरी (स्टेट प्रेसिडेंट यूथ विंग) और सुश्री तनवीर खान (स्टेट प्रेसिडेंट वूमेन विंग) की सक्रिय भूमिका है।
आयोजन को सफल बनाने में एआईजे जिला इकाई, आलीराजपुर के पदाधिकारी
वासुदेव वाणी (जिला अध्यक्ष), तरुण जैन, फरीद शेख, मनीष जैन, रफीक कुरैशी (प्रदेश सचिव), आशीष वाणी (यूथ अध्यक्ष), फिरोज पठान, रमेश मेहता, प्रेम गुप्ता, खलील मंसूरी, शुभम मेहता, आशिफ शेख, कन्हैया राव, मांगीलाल वर्मा, दिलीप सिंह भूरिया, मुशाहिद खान, गोविंद माहेश्वरी, भूपेंद्र चौहान, असलम मकरानी, मयंक विश्वकर्मा, नवीन सेन, अतहर खान, उमेश साहू, देवेंद्र वाणी, इरशाद मंसूरी, दिलीप वाणी, आशीष वाणी, विवेक गुप्ता, विजय मालवी, बिलाल खत्री, तुषार राठौड़, कृष्णकांत बेड़ियाँ, राहुल वाणी, कमलेश वाणी, दीपक शर्मा, राजेंद्र पंवार, जितेंद्र यादव, राजू डावर, करीम खान एवं आलीराजपुर जिले के समस्त एआईजे साथियों का पूर्ण सहयोग है।
सहयोगी टीम में मनोज उपाध्याय, काशीनाथ भंडारी, सूरज गौड़, भरत आंजना, अशोक माँझी, पप्पू शर्मा, सुनील वर्मा, विवेक शर्मा, नवीन सेन, विक्रम डाबी, आदित्य राज धाकड़, संकित तलेरा, दिलावर खान, प्रमोद धनगर, प्रकाश भावसार, प्रकाश पड़ियार, रफ़ीक खान, नितेश वर्मा, विजय कुशवाह, जयप्रकाश सेन, रोहित झवर, आज़ाद अग्निहोत्री, सुरेन्द्र सेन, पिंटू भाई, विश्वनाथ सेन, सुनील पाटिल, संदीप वर्मा सहित समस्त एआईजे परिवार इस ऐतिहासिक समागम को सफल बनाने के लिए कृतसंकल्प है।









