अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हवाई हमले, खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच बढ़ा तनाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेहरान। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा और राजकीय अंतिम संस्कार के बीच अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी कार्रवाई के बाद मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई होरमुज़ जलडमरूमध्य के पास वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई। हमलों में ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों, ड्रोन लॉन्च साइटों, वायु रक्षा प्रणालियों और अन्य रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें बंदर अब्बास, केशम और सीरिक इलाके में धमाके सुने गए। सीजफायर के बाद अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। वही ईरान ने कुवैत ओर अन्य अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए।

ईरान ने अमेरिकी हमलों को शांति समझौते का उल्लंघन और खुली आक्रामकता करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। इस बीच, तेहरान सहित कई शहरों में लाखों लोग खामेनेई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है। अमेरिका की नई सैन्य कार्रवाई से क्षेत्र में संघर्ष और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार संयम बरतने की अपील कर रहा है।

अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा इराक पहुंची, नजफ़ में उमड़ा जनसैलाब

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा मंगलवार को इराक के पवित्र शहर नजफ़ पहुंची, जहां हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नजफ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इराक के प्रधानमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्थिव शरीर का स्वागत किया। ईरान में कई दिनों तक चले राजकीय शोक और अंतिम यात्रा के बाद खामेनेई का पार्थिव शरीर नजफ़ लाया गया। नजफ़ में इमाम अली की दरगाह के निकट अंतिम यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और धार्मिक नेता शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे शहर में कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, नजफ़ के बाद अंतिम यात्रा इराक के पवित्र शहर कर्बला जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वापस ईरान के मशहद ले जाया जाएगा। यह यात्रा धार्मिक महत्व के साथ-साथ क्षेत्रीय राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

और पढ़ें