सीएम डॉ. मोहन यादव एवं मंत्री सिलावट से मिले किसान एवं कार्यकर्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल : (मप्र.) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट से भोपाल में भाजपा ग्रामीण धार जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार के नेतृत्व में धार ग्रामीण क्षेत्र के किसानों एवं कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका स्वागत किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने धार ग्रामीण जिले के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जिले के समग्र विकास, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक प्रस्ताव एवं सुझाव भी प्रस्तुत किए गए, जिन पर मुख्यमंत्री एवं मंत्री द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

भाजपा ग्रामीण धार जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिंघाना ने बताया कि इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन आर्य, मनावर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोहन सोलंकी, उन्नत किसान जितेंद्र परिहार, राजू परिहार (सिंघाना), अनिल सोलंकी, सहदेव पाटीदार, अजय शर्मा, रामेश्वर शिंदे एवं दिनेश पाटीदार सहित अन्य किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं मंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न विकास आवश्यकताओं को रखते हुए किसानों और आमजन की समस्याओं के समाधान की अपेक्षा व्यक्त की। मुख्यमंत्री एवं मंत्री ने सभी विषयों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 

और पढ़ें