मनावर में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर बाइक सवार हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (मप्र.) मनावर नगर के तिलक मार्ग स्थित टॉवर चौराहे पर एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर एक बाइक सवार युवक तेज गति से फरार हो गया। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की बताई गई है। जहां तिलक मार्ग निवासी संतोषी पति महेश राठौर (45) शादी समारोह से अपनी काकी के साथ लौटकर घर आ रही थी। इसी दौरान उसके घर से कुछ दूरी पर ही अंबेडकर चौराहा तिलक मार्ग की ओर से आ रहे एक युवक ने संतोषी के गले में पहने मंगलसूत्र पर झपट्टा मारा और बाइक सवार युवक तेज गति से क्रांति चौपाटी की ओर भाग गया। घटना के बाद बाइक सवार के भागने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है।

पीड़िता संतोषी के अनुसार मंगलसूत्र डेढ़ तोले सोने का था जिसकी वर्तमान कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया कि जब तक पीड़िता और उनके परिजन कुछ समझ पाते, बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। परिजनों ने मनावर पुलिस थाना जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने शहर के सभी मुख्य रास्तों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मंगलसूत्र तोड़कर फरार होते हुए बदमाश का एक सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी वायरल हो रहा है।

पुलिस ने इस मामले में 304(2) बी.एन.एस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें