मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा ग्रामीण धार के नवनिर्माणाधीन जिला कार्यालय का किया अवलोकन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा ग्रामीण धार जिले के प्रथम प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं धार-महू लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर तथा धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।

कुक्षी से इंदौर जाते समय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा ग्रामीण धार के नवनिर्माणाधीन जिला कार्यालय में अल्प प्रवास कर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने मंत्रीगण एवं अन्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया तथा उन्हें जिला कार्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति और समर्पण से निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह जिला कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा।

भाजपा ग्रामीण धार के जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर (सिघाना) ने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी शिवराम कन्नौज, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, पन्नालाल पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण सोनी, सोनाली श्रीवास्तव, लाल सिंह बर्मन, कपिल सोलंकी, गणेश जर्मन, रेवंतीरमन राजूखेड़ी, मोनू पाटीदार, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें