
उज्ज्वल सोलंकी के स्वागत में उमड़ा युवा जोश, मनावर में गूंजे जयकारे
मनावर। धार जिला ग्रामीण युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उज्ज्वल गोपाल सोलंकी के प्रथम बार मनावर आगमन पर मंगलवार को नगर में भाजपा का युवा जोश और संगठनात्मक ताकत देखने को मिली। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर निकले विशाल जुलूस ने नगर का माहौल उत्साह से भर दिया। जगह-जगह बनाए गए स्वागत मंचों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार, पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उज्ज्वल सोलंकी की नियुक्ति के बाद पहली बार मनावर पहुंचने पर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। जुलूस के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के विभिन्न मंचों से लगातार जय-जयकार के नारे गूंजते रहे। गांधी चौराहे पर मनावर नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष मंच लगाकर जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।

महिला मोर्चा ने भी किया अभिनंदन
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के स्वागत में महिला संगठन भी पीछे नहीं रहा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव एवं सुरमा सोलंकी, पिंकी वास्केल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने मंच पर पहुंचकर उज्ज्वल सोलंकी का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दिया।

धामनोद से मनावर तक दिखा संगठन का जोश
शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकला जुलूस धामनोद, खलघाट, धरमपुरी और बाकानेर होते हुए मनावर पहुंचा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। मनावर में प्रवेश के बाद जुलूस ने नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए माहौल को पूरी तरह भाजपामय कर दिया।

बड़ी संख्या में जुटे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता
गांधी चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, जयदीप पटेल, जय सूर्या, नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, मनावर नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, सिंघाना मंडल अध्यक्ष प्रकाश पांडे, भाजपा नेता मुकेश मुकाती, अमित शर्मा, राजेश तोमर, विश्वास चौहान सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उज्ज्वल सोलंकी की नियुक्ति को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में पहले से ही उत्साह देखा जा रहा है। मनावर में हुए भव्य स्वागत ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया। विशाल जुलूस, युवाओं की भीड़ और जगह-जगह हुए स्वागत ने साफ संकेत दिया कि भाजपा युवा मोर्चा आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आएगा।










