कुक्षी विधानसभा में सावित्री ठाकुर ने 100 करोड़ के सड़क और ब्रिज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सांसद सावित्री ठाकुर ने साझा की जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी गति

धार। लोकसभा क्षेत्र धार की कुक्षी विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क मार्गों एवं ब्रिज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वित्तपोषित इन विकास कार्यों की जानकारी सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की।

सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा, इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। साथ ही व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीण जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष बृजवासी, जनजाति मोर्चा महामंत्री वीरेंद्र बघेल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इन विकास कार्यों से कुक्षी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत होने और स्थानीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़ें