अल्ट्राटेक द्वारा चिकित्सा शिविर में 281 मरीजों की जांच, 9 में मोतियाबिंद की पहचान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोराड गांव में सीएसआर स्वास्थ्य पहल के तहत शिविर आयोजित, मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित

मनावर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएसआर स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत निकटवर्ती मोराड गांव स्थित राजकीय विद्यालय परिसर में बहु-विशेषज्ञता चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर ग्राम पंचायत एवं ओंकारा लेडीज क्लब के समन्वय से आयोजित हुआ।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दंत चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र चिकित्सा तथा सामान्य चिकित्सा से संबंधित मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान कुल 281 मरीजों की जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।

नेत्र जांच के दौरान 9 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। इन मरीजों को आगे मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।

शिविर का आयोजन यूनिट हेड नितेश निराला, एफएच-एचआर राजेश जैन तथा ओंकारा लेडीज क्लब अध्यक्ष राखी निराला के मार्गदर्शन में और सीएसआर हेड विपिन सक्सेना के दिशानिर्देश में किया गया।

शिविर को सफल बनाने में सरपंच, ओंकारा लेडीज क्लब की सदस्य सुदीप्ता सेन, अराधना सिंह एवं कविता पांडे, सीएसआर हेड विपिन सक्सेना, डॉ. ब्रज सोनी, शुशांत दास, शुभम, ओंकार सुखलाल, प्रिया सोनी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित पूरी सहयोगी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर सरपंच एवं ग्रामीणों ने सीएसआर टीम और वरिष्ठ प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के नजदीक इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ता।

सीएसआर टीम ने भविष्य में भी ग्रामीण समुदाय की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

और पढ़ें