मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, अगले 3 दिन तेज वर्षा का अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई ग्रामीण मार्गों पर आवागमन भी बाधित होने की खबरें सामने आई हैं।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश बताई है इसमें मुख्य प्रभावित क्षेत्र 15 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट किया। मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए इंदौर, धार, झाबुआ, रतलाम, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल और सतना जैसे जिलों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने का खतरा जताया है। के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने से बचने, अनावश्यक यात्रा नहीं करने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। कई जिलों में राहत एवं बचाव दलों को भी सतर्क रखा गया है।

वहीं किसानों के लिए यह बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है, लेकिन अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में जलभराव से फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

और पढ़ें