मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। खंडवा में तापमान 45.1 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि भोपाल में तेज गर्मी के कारण सड़कों का डामर पिघलने लगा। इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम समेत कई जिलों में ‘वॉर्म नाइट’ की स्थिति बनी हुई है, जहां रात का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 4-5 दिनों तक लू और भीषण गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।









