सकारात्मक परिणामों के लिए सदैव तत्पर रहे श्री रणदा : संभागायुक्त डॉ. खाड़े
इंदौर : (मप्र.) इंदौर संभागायुक्त कार्यालय के संयुक्त आयुक्त (विकास) डी.एस. रणदा शासकीय सेवा की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद आज सेवानिवृत हुए हैं। उनके विदाई समारोह में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि रणदा कार्यालय में सदैव सकारात्मक परिणामों को लेकर आगे रहे हैं। उन्हें सौंपे गए दायित्वों को समय पर पूरा करना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में रही है। श्री रणदा की 13 नवम्बर 1991 में पुनासा की पहली पदस्थापना हुई थी। वे मप्र शासन में ग्रामीण विकास विभाग के ऐसे अधिकारी रहे जिन्होंने सबसे अधिक समय तक विभिन्न 6 जिलों में 13 वर्ष तक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मप्र शासन के मनरेगा में अतिरिक्त सीईओ भी रहे। इंदौर संभागायुक्त कार्यालय इंदौर में उनकी पदस्थापना 21 फरवरी 2025 को हुई थी।

शिवानी वर्मा, संयुक्त आयुक्त (विकास) का इंदौर में पदस्थापना
राज्य शासन द्वारा शिवानी वर्मा, संयुक्त आयुक्त (विकास), राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) भोपाल को प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरित करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त आयुक्त (विकास) संभागायुक्त कार्यालय, इंदौर संभाग इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया है। यह स्थानांतरण डी.एस. रणदा, जो वर्तमान में उक्त पद पर कार्यरत हैं, के सेवानिवृत्त होने के उपरांत प्रभावी होगा।









