पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार : ₹993 की बढ़त के साथ ₹3000 के पार पहुंचा कमर्शियल गैस सिलेंडर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हुए है, इसी के साथ महंगाई को लेकर देश की जनता को जोर का झटका लग गया है। देश की तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार 1 मई 2026 को गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक नए रेट्स आज से लागू हो गए हैं

सरकारी ऑयल कंपनियों ने 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की है। कंपनियों ने प्रति सिलेंडर करीब 993 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को अभी बढ़ाया नहीं गया है।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज से 19 किग्रा. वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ाए गए हैं, आज से यह सिलेंडर 3071 रुपये का मिलेगा, जो पहले 2078 रुपये का था वहीं, मायानगरी मुंबई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। यहां इस सिलेंडर के दाम 3024 रुपये हो गए हैं। पहले इस सिलेंडर के दाम 2031 रुपये थे।

शहर का नाम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

आज 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए नए नियम लागू किए हैं। बता दें, डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसके तहत जब आपके घर सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी तो रजिटर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दिखाए बिना डिलीवरी नहीं की जाएगी। यह फैसला गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए किया गया है।

5 किग्रा. वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा

सूत्रों से जानकारी मिली है कि तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार 1 मई 2026 से पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि की है। प्रति सिलेंडर करीब 261 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। अब मार्केट में 5 किग्रा. वाला सिलेंडर 549 रुपये के बजाए 810 रुपये में मिले करेगा।

और पढ़ें