लालसिंह बर्मन अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष नियुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (मप्र.) मनावर के आदिवासी नेता लालसिंह बर्मन को धार जिला ग्रामीण के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम के द्वारा की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालसिंह बर्मन को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

वही लालसिंह बर्मन ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी और समाज के हितों में कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी, उन्होंने कहा कि समाज के लोग लोगों की सेवा ही मेरा प्रथम उद्देश्य रहेगा। मैं कई वर्षों से आदिवासी समाज की हितों में लड़ाई लड़ता रहा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें