
₹4,940 नकद, तीन मोबाइल और सट्टा पर्चियां बरामद; खाईवाल फरार
मनावर। अवैध सट्टे के खिलाफ मनावर पुलिस ने तिलक मार्ग पर कार्रवाई करते हुए राजेंद्र ठाकुर पिता गोपाल ठाकुर, निवासी मनावर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से ₹4,940 नकद, तीन एंड्राइड मोबाइल, लीड पेन एवं सट्टा अंक लिखी पर्चियां बरामद की गईं।
कार्रवाई के दौरान सट्टा खाईवाल राहुल पिता परमानंद धोबी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस मकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। संगठित रूप से सट्टा संचालन पाए जाने पर संबंधित धाराओं में अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन तथा एएसपी विजय डावर एवं एसडीओपी बृजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में की गई।









