PM मोदी की अपील के बीच सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट 10 ग्राम सोना करीब ₹3,000 टूटकर ₹1.58 लाख पर पहुंच गया। वहीं एक किलो चांदी ₹19,693 सस्ती होकर ₹2.68 लाख रह गई। जनवरी 2026 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने और चांदी में अब तक बड़ी गिरावट देखी जा चुकी है। 106 दिनों में सोना करीब ₹18 हजार और चांदी ₹1.18 लाख तक टूट चुकी है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कर्नाटक और तेलंगाना की सभाओं में लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। पीएम ने कहा था कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 99% सोना विदेशों से आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा पर भारी दबाव पड़ता है। उन्होंने देशहित में सोने की खरीद कम करने की बात कही थी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बिकवाली के कारण सोना-चांदी की कीमतों में यह बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

और पढ़ें