मनावर में 41 फीट ऊंचे रावण का दहन, आतिशबाजी देखने उमड़ा जनसैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश, करीब 5 हजार नगरवासी रहे मौजूद

मनावर। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व विजयादशमी मनावर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दशहरे के अवसर पर 41 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। आयोजन में करीब 5 हजार नगरवासी शामिल हुए। रावण दहन से पूर्व विशाल आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से भर दिया और उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम के पूर्व भगवान राम, लक्ष्मण ओर हनुमान के वेशभूषा में बालकों ओर नगर पालिका द्वारा चल समारोह भी निकला।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर अतिथियों का उद्बोधन हुआ। क्षेत्रीय विधायक डॉ. हीरालाल अलावा, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, एसडीएम प्रमोद कुमार गुर्जर, सीएमओ संतोष चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, लालसिंह बर्मन, भागचंद पाटीदार, मोनू पाटीदार, लक्ष्मी जाट, अमित शर्मा, रूपेश नेता, पिंकी वास्केल, मुकेश बालेश्वर सहित समस्त पार्षदगण एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों ने नगरवासियों को संबोधित करते हुए विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

विजयादशमी, जिसे दशहरा भी कहा जाता है, भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने का प्रतीक है। यह पर्व संदेश देता है कि सत्य, धर्म और सदाचार की अंततः विजय होती है। देशभर में इस अवसर पर रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है। मनावर में भी रावण दहन के साथ बुराइयों को त्यागने और अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी राजेश यादव दल बल के साथ मौजूद रहे।

और पढ़ें