पॉक्सो एक्ट के मामले में मनावर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर। नाबालिग से संबंधित पॉक्सो एक्ट के मामले में मनावर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार के मुताबिक, 25 सितंबर 2026 को फरियादिया की रिपोर्ट पर महेन्द्र पिता गलसिंह नरगेश एवं लोकेन्द्र डोडवे पिता नहालसिंह, निवासी छोटी खरगोन, थाना मनावर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 658/2026 दर्ज किया गया। प्रकरण में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(1), 64(2)(एम), 70(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना मनावर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी बाकानेर उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, सउनि महेश जाट, प्रधान आरक्षक बिशन मुजाल्दा एवं आरक्षक 999 राकेश कन्नौजे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रियता से कार्य कर रही है।

और पढ़ें