मनावर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये खटकेदार चाकू को जब्त किया, दोनों से पूछताछ जारी
मनावर, मप्र। थाना मनावर पुलिस ने अंधे कत्ल के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिक को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में उपयोग खटकेदार चाकू भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार थाना मनावर में अपराध क्रमांक 656/2026, धारा 103(1), 118(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 सितंबर 2026 को आरोपी कृष्णा नरगावे पिता आशाराम, जाति भीलाला, उम्र 19 वर्ष, निवासी खंडलाई को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके मेमो के आधार पर घायल सावन पर हमला करने में प्रयुक्त खटकेदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया है। मामले में नाबालिक को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है तथा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उनि. प्रशांत पाल, उनि. प्रकाश अलावा, प्रधान आरक्षक ललित कुमरावत एवं आरक्षक भूपेंद्र का विशेष योगदान रहा।








