हाल की दुष्कर्म की घटनाओं ने देश को झकझोरा, महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों में सामने आई दो जघन्य दुष्कर्म की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन मामलों के सामने आने के बाद महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस शुरू हो गई है।

इन घटनाओं के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कई स्थानों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए केवल कठोर कानून पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि उनका प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन भी आवश्यक है। इसके साथ ही पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने, त्वरित जांच, फास्ट ट्रैक अदालतों में शीघ्र सुनवाई, संवेदनशील पुलिसिंग तथा समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

इन घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयास कितने प्रभावी हैं। देशभर में लोगों की मांग है कि पीड़ितों को जल्द न्याय मिले, दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।

सरकार का रिएक्शन!

पश्चिम बंगाल में 11–12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना मामले में संबंधित राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वही राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची के साथ कथित गैंगरेप और खरीद-फरोख्त के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार होटलों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

और पढ़ें