
मनावर : (मप्र.) मनावर में दशहरे मैदान स्थित मुक्तिधाम जहां पर शवयात्रा में जाने वालों को साफ-सफाई का अभाव, बदबू, गंदगी एवं पानी की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। आमजन की इस समस्या के निराकरण के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट धार यूनिट मनावर ने मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपये की लागत से तीन शवदाह का स्टेड़ बनवाये गये है। जिसके निर्माण कार्य का यूनिट हेड नितेश निराला एवं मानव संसाधन प्रमुख राजेश जैन, सीएसआर प्रमुख विपीन सक्सेना, नगर पालिका निर्माण समिती अध्यक्ष पार्षद कैलाश राठोर ने अवलोकन कर नगरवासीयो को समर्पित किया गया।

कैलाश राठोर ने बताया कि मुक्तिधाम करीब 25 वर्षो पुराना होकर जीर्णर्शीट हो गया था। जिसके बाद सभी के सहयोग से कार्य को पूर्ण किया गया। राठोर ने बताया कि गंभीर समस्याओं का निराकरण के लिए कार्य शुरू किया गया है। मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण कार्य कर यहां नवीन गार्डन, पानी की टंकी सहीत तीन नये शवदाह स्टेड व सीमेंट का शेड बनाए गया है। वहीं प्रवेश द्वार से मुक्तिधाम तक दोनों साइडों में पौधरोपण किया गया है।

साथ ही नगर पालिका सीएमओ संतोष चौहान ने बताया कि परिषद मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण सभी के सहयोग से कर रहा है। आज इस अवसर पर समीती के जगदीश जौहरी, गबरु महाजन,अर्पित राठोर, अर्पित राठौड़, प्रेस क्लब के सदस्य आदि मोजूद रहे।









