लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! 13 मई को खातों में आएगी 36वीं किस्त, मिलेंगे ₹1500

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ, मुख्यमंत्री करेंगे राशि ट्रांसफर

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री 13 मई 2026 को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500-1500 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव विधानसभा के ग्राम मुंगवानी से सिंगल क्लिक के जरिए यह राशि जारी करेंगे। इससे पहले 12 अप्रैल 2026 को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम से 35वीं किस्त जारी की गई थी, जिसमें 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बहनों के खातों में भेजी गई थी।

योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती

की शुरुआत मई 2023 में की गई थी। पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी हुई थी। शुरुआत में महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹1250 और नवंबर 2025 से ₹1500 प्रतिमाह कर दिया गया।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को ₹900 प्रतिमाह की सहायता राशि दी जाती है। यह पैसा सीधे आधार लिंक्ड बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है।

किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ?

योजना का लाभ लेने के लिए महिला का:

  • मध्यप्रदेश का निवासी होना जरूरी है।
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला होना मान्य है।
  • उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बैंक खाता आधार और DBT से लिंक होना जरूरी है।
  • समग्र पोर्टल पर आधार वेरिफिकेशन पूरा होना चाहिए।

किन्हें नहीं मिलेगा योजना का फायदा?

इन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा:

  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक होने पर
  • आयकरदाता परिवार
  • 5 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि वाले परिवार
  • चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार (ट्रैक्टर छोड़कर)
  • सरकारी नौकरी या पेंशन प्राप्त करने वाले परिवार के सदस्य

ऐसे चेक करें भुगतान और लाभार्थी सूची

लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर महिलाएं अपना नाम और भुगतान स्थिति चेक कर सकती हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:

  1. लाड़ली बहना योजना पोर्टल पर जाएं।
  2. “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प चुनें।
  3. आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
  4. कैप्चा भरने के बाद मोबाइल पर आए OTP को वेरिफाई करें।
  5. “सर्च” पर क्लिक करते ही भुगतान की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

और पढ़ें