
खलघाट: (मप्र.) आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम किया। यह प्रदर्शन गेहूं की MSP, खाद-बीज की कमी और मंडी अव्यवस्थाओं के खिलाफ किया गया कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, गुना समेत कई जिलों में आगरा-मुंबई (NH-3) हाईवे प्रभावित रहा। दोपहर 3 बजे उमंग सिंघार ने कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। इस प्रदर्शन से करीब 11 जिले प्रभावित हुए। कांग्रेस ने इंदौर, खलघाट, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और मुरैना समेत कई अहम स्थानों पर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस का राज्यव्यापी ‘सड़क सत्याग्रह’ और विशाल चक्का जाम आंदोलन रहा। यह गुना (विलोनिया), ग्वालियर (निरावली चौराहा, NH-44), इंदौर-मुरैना सहित प्रमुख हाईवे पर चक्का जाम किया। धार जिले के खलघाट स्थित आगरा मुंबई मार्ग पर म मुख्य रूप से जाम रहा। क्षेत्र ने किसानों को गेहूं की पूरी MSP न मिलना, धान खरीद में देरी, खाद-बीज की किल्लत, और मंडी में कुप्रबंधन जैसे मुद्दों को उठाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ यह लड़ाई सड़कों से लेकर जेल तक जारी रहेगी। हम किसानों के हक के लिए सरकार से लगातार अपनी मांगों को दोहराते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा हमने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। तय समय पूरा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान सड़क से हट गए हैं, लेकिन अगर सरकार किसानों की मांगें नहीं मानती है, तो कांग्रेस पंचायत स्तर पर आंदोलन करेगी। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी, तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने धरना समाप्त किया
अपने हजारों कार्यकर्ताओं को लेकर आगरा मुंबई मार्ग स्थित खलघाट टोल टैक्स के समीप नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए किसानों के अधिकार के लिए आवाज उठाए हुए कहा कि खलघाट में आज सिर्फ चक्काजाम नहीं हुआ, यह किसानों के दर्द, आक्रोश और हक की आवाज़ थी। कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार हो रहे अन्याय, खरीदी में देरी, औने-पौने दाम और सरकार की उदासीनता से परेशान किसानों ने आज मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग, खलघाट पर अपनी आवाज़ बुलंद की। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं की आवाज सदन तक गूंजेगी। उन्होंने कहा कि जब किसान सड़क पर उतरता है, तो वह सिर्फ अपने लिए नही बल्कि पूरे देश के भविष्य के लिए लड़ता है।

इस आंदोलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, श्रीमती विजयलक्ष्मी साधौ, सचिन यादव, विधायक डॉ हीरालाल अलावा, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान, साबिर भय्यू शेख, राजेश पंवार सहित धार, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा जिले के विधायक, सातों जिलों के कांग्रेस जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
हजारों वाहन फंसे
एबी रोड जिसे पहले नेशनल हाइवे-3 कहा जाता था वो आगरा से मुंबई को जोड़ता है और मध्य प्रदेश के कई प्रमुख शहरों मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, ब्यावरा, देवास, इंदौर से होकर गुजरता है। इसमें से ग्वालियर, देवास, इंदौर सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है जिससे माल ढुलाई और व्यापार में आसानी होती है। हर घंटे हजारों गाड़ियां इस हाईवे का इस्तेमाल करती है और ऐसे में चक्काजाम से यहां हजारों वाहन फंस गए थे। जिन्हें प्रशासन द्वारा निकाला जा रहा है
प्रशासनिक अधिकारी
इस दौरान धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, मनावर एसडीएम प्रमोद गुर्जर, एसडीओपी बृजेश कुमार मालवीय सहित जिले भर से पुलिस प्रशासन दल बल के साथ मौजूद था।









