नई दिल्ली। बिहार में शानदार जीत के बाद आज हुई NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। सांसदों ने पीएम मोदी को बिहार चुनाव में मिली सफलता के लिए बधाई दी।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय दल को संबोधित करेंगे और उन्हें चुनाव सुधार की आवश्यकता और उसके महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराएंगे। सरकार चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व सशक्त बनाने की दिशा में संभावित कदमों पर चर्चा करेगी।
उधर, लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे चुनाव सुधार पर विस्तृत चर्चा होगी, जिसमें विभिन्न दल अपने सुझाव और विचार रखेंगे। संसद में इस विषय पर व्यापक बहस की उम्मीद जताई जा रही है।









