ऑनलाइन रिश्ता देखना बढ़ा रहा खतरा: मैट्रिमोनियल साइट्स पर नकली प्रोफाइल से बड़ा स्कैम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैट्रिमोनियल साइट् पर साइबर ठगी के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। जालसाज इन प्लेटफॉर्म पर आकर्षक, हाई-प्रोफाइल और भरोसेमंद दिखने वाले फेक प्रोफाइल बनाते हैं। ठग खुद को डॉक्टर, बिजनेसमैन, एनआरआई या MNC में उच्च अधिकारी बताकर शुरुआत में ही भरोसा जीतते हैं। इसके बाद वे पीड़ित को प्लेटफॉर्म से हटाकर व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया पर बातचीत करने के लिए कहते हैं, ताकि उनकी ठगी किसी भी निगरानी से बाहर रहे।

कुछ दिनों तक लगातार मीठी बातें करके और शादी की बात को आगे बढ़ाकर भावनात्मक जुड़ाव बनाया जाता है। जब पीड़ित पूरी तरह भरोसा कर लेता है, तब ठग इनवेस्टमेंट, ट्रेडिंग, क्रिप्टो या किसी बिजनेस डील में पैसा लगाने का दबाव बनाते हैं। शुरुआत में फर्जी स्क्रीनशॉट और नकली रिटर्न दिखाकर उन्हें विश्वास दिलाया जाता है कि उनका पैसा बढ़ रहा है। जैसे ही पीड़ित बड़ी रकम भेज देता है, ठग अचानक संपर्क तोड़ देते हैं या ब्लॉक कर देते हैं।

I4C की चेतावनी के अनुसार, ऐसे मामलों की शिकायतें NCRP पर तेजी से बढ़ रही हैं। सलाह दी गई है कि किसी भी प्रोफाइल पर आंख बंद करके भरोसा न करें, फोटो का रिवर्स इमेज सर्च जरूर करें, शुरुआत में अपने दस्तावेज़ या निजी जानकारी साझा न करें और किसी भी हाल में पैसे का लेन-देन बिलकुल न करें।

और पढ़ें