महाकाल भस्म आरती: 25 दिसंबर से बंद होगी ऑनलाइन बुकिंग, नए साल पर ऐसे मिलेगा प्रवेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नए साल पर बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर प्रशासन ने भस्म आरती की व्यवस्था में बदलाव किया है। 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद रहेगी। इस अवधि में सिर्फ ऑफलाइन फॉर्म भरकर ही अनुमति मिलेगी, वह भी एक दिन पहले आकर। अनुमतियाँ श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर दी जाएंगी।

अनुमान है कि इन दिनों 10 लाख से अधिक भक्त महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगे। किसी भक्त को निराश न होना पड़े, इसके लिए भस्म आरती में चलायमान दर्शन की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान मंदिर परिसर के काउंटर से सामान्य अनुमति भी स्थगित रहेगी। सभी श्रद्धालु कार्तिकेय मंडपम से निशुल्क चलायमान दर्शन कर सकेंगे।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कर्कराज मंदिर, भील समाज धर्मशाला, नृसिंह घाट क्षेत्र, हरिफाटक चौराहा तथा मन्नत गार्डन में पार्किंग की सुविधा रहेगी। दर्शनार्थी शक्तिपथ और श्रीमहाकाल महालोक होते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। नए साल को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

और पढ़ें