पत्नी को वश में करने के लिए कर दिया बाघिन का शिकार, पंजे और दांत तांत्रिक को दिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक अजीब और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पांच युवकों ने पत्नी को वश में करने के लिए बाघिन का शिकार किया और उसके पंजे, दांत तथा खाल तांत्रिक को देने के लिए काटे। आरोपियों ने तांत्रिक के कहने पर यह कृत्य किया, जो अंधविश्वास और काले जादू पर विश्वास करते थे। यह घटना पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ वन क्षेत्र में हुई।

शिकारियों ने पहले दिन बाघिन का शव देखा था, लेकिन पास में एक अन्य बाघ होने के कारण वे वापस लौट गए थे। अगले दिन, दो आरोपी फिर से बाघिन के पास गए और उसके पंजे व दांत धारदार हथियार से काट लिए। उन्होंने तांत्रिक को इसकी जानकारी दी, जिसने खाल को भी जरूरी बताया। तीसरे दिन, जब वे खाल काटने पहुंचे, तब वन विभाग ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वन विभाग ने आरोपियों की पहचान झाम सिंह कुमरे, राज कुमार भलावी, छवि लाल मसराम, रत्नेश परते और मनीष उइके के रूप में की है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि तांत्रिक ने इन युवकों को यह विश्वास दिलाया था कि अगर वे बाघिन का शिकार करेंगे, तो पत्नी को वश में किया जा सकता है।

जांच में यह भी सामने आया है कि पुलिस अंग तस्करी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। वन विभाग ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था और सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में तांत्रिक की भी तलाश जारी है, और कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Pooja upadhyay
Author: Pooja upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें