मछुआरों को विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ, पंजीयन के लिए गुरुवार को विशेष शिविर, केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन होंगे विशेष रूप से शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर –   मत्स्य पालन से जुड़े मत्स्य कृषकों को विभिन्न शासकीय  योजनाओं में लाभान्वित किया जाएगा। इस संबंध में मछुवारों के पंजीयन के लिए जिले के ग्राम बनेडिया व भोई मोहल्ला इन्दौर में 20 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर मत्स्य विभाग इंदौर के मार्गदर्शन में कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से  भारत शासन के निर्देशानुसार आयोजित हो रहा है। इसमें राष्ट्रीय मात्सिकी विकास बोर्ड (NFDP) पोर्टल पर मछुवारों का पंजीयन होगा।

इस एन.एफ.डी.पी. पोर्टल के माध्यम से मत्स्य कृषक मत्स्य पालन कार्य करने हेतु प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह योजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में एकमुश्त प्रोत्साहन एवं लाभ हेतु अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करा सकते हैं। जिले के समस्त मछुआरों से अपील की गयी है कि आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ में लाकर कैम्प में योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीयन करायें। उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री श्री जार्ज कुरियन, प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना (PMMKSSY) के व्यापक प्रसार के लिए  अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 22 फरवरी तक चलेगा।  यह अभियान मत्स्य पालन क्षेत्र के मछुआरों, मत्स्य पालकों और अन्य हितधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण साबित होगा। मत्स्य पालन विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (NFDB) और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के सहयोग से  विशेष राष्ट्रव्यापी कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग नेशनल फिशरीस डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म (NFDP) पर पंजीकरण करने के लिए आगे आएँ। इसके अलावा, इन कैंपों में PMMKSSY के तहत ऋण सुविधा, जलीय कृषि बीमा और निष्पादन अनुदान के लाभ प्रदान करने के लिए आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। मछुआरों, मत्स्य पालकों, सूक्ष्म और लघु उद्यमों और अन्य हितधारकों से अनुरोध हैं , कि वे अपने नजदीकी कैंप में पहुंचे और योजनाओं का लाभ उठाएं।

Soniya upadhyay
Author: Soniya upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें