अज्ञात कारणों से लगी आग, एक घंटे से ज्यादा समय तक जलती रही
देवास के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फाइन पेस्ट सल्फर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ऊँची लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
दमकल विभाग की मशक्कत, आठ से दस फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
जैसे ही आग की सूचना मिली, नगर निगम, बीएनपी और औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की करीब 8 से 10 गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लपटें इतनी तेज थीं कि 1 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रही थीं।
समय रहते बुझाई गई आग, वरना हो सकता था बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो यह आसपास की फैक्ट्रियों तक भी फैल सकती थी। हालांकि, दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रशासन की सतर्कता, पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन भी सतर्क हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कंपनी में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
