हम सब मिलकर विधानसभा को मजबूत बनाएंगे : निलेश भारती
मनावर: (सिंघम रिपोर्टर) धार जिले में दो जिला अध्यक्ष की नियुक्तियां की गई थी। नवनियुक्त होने के बाद दोनों जिला अध्यक्ष निलेश भारती और चंचल पाटीदार का मनावर विधानसभा में एक साथ आगमन हुआ, इस दौरान शनिवार ग्राम अजंदा (सिंघाना मंडल) में विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद सावित्री ठाकुर तथा पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, जिला जनपद सदस्य शिवराम कन्नौज, पूर्व गृहमंत्री जगदीश मुवेल, नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, जयदीप पटेल, विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश पांडे, कपिल सोलंकी, सहित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता मंचासिन रहे।
इस अवसर पर युवा नेता शिवराम कन्नौज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंचासिन अतिथियों का जोरदार स्वागत सम्मान किया।
कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए पूर्व सांसद दरबार ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मनावर में पधारे दोनों जिला अध्यक्षों का में हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन करता हूं और दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूरा-पूरा आशीर्वाद उनके साथ रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारतवर्ष के अंदर चप्पे चप्पे पर भाजपा अपना परचम लहरा रही है और धार जिले को भी दो जिला अध्यक्ष मिलने पर मजबूती प्रदान होगी।
जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि केंद्र से लेकर प्रदेश और जिले में भी भाजपा की सरकार है चुकी मानवर विधानसभा में भाजपा नहीं जीत पाई लेकिन यहां के प्रत्याशी को में कहना चाहता हूं कि तुम्हें निराश नहीं होना है पूरा जिला आपके साथ है और हम सब मिलकर विधानसभा को मजबूत बनाएंगे और अगले चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे।
जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कहा कि मनावर और ग्रामीण क्षेत्र को भाजपा के प्रति मजबूत करने के लिए कई पुराने और दिग्गज नेताओं का हाथ रहा है आज जिले से लेकर प्रदेश में भाजपा कर मजबूत है तो वरिष्ठ कार्यकर्ता और पार्टी के नेताओं का भी योगदान रहा है में से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। उन्होंने शिवराम कन्नौज के पिता स्वर्गीय गोपाल कन्नौज की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पार्टी और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी थे जिन्होंने अपने जीवन में अपने कर्म को प्रथम माना है। आज वह अपने बीच में नहीं है लेकिन उनके पुत्र की मौजूदगी ही हमें उनकी उपस्थिति दर्शाती है।
जिला अध्यक्षों के आगमन कार्यक्रम में मनावर विधानसभा क्षेत्र के नगर अध्यक्ष मोनू पाटीदार सहित सभी मंडल अध्यक्ष, सुरमा सोलंकी, मोहन भायल, लालू बर्मन, पिंकी वास्केल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवान मुकाती अजंदा एवं आभार प्रकाश पांडे मंडल अध्यक्ष सिंघाना ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के लिए सहभोज की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।
