मुख्यमंत्री की दौड़ में है सबसे आगे : सूत्र
मनावर : (सिंघम टाईम्स) दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा ने उलटफेर किया है। यहां भाजपा की प्रचंड जीत होने जा रही है। भाजपा बहुमत के आंकड़े भी पार कर चुकी है। दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर प्रवेश साहेबसिंह वर्मा ने एक बड़ी जीत दर्ज की है। आपको बता दे की प्रवेश वर्मा मध्य प्रदेश के धार विधायक नीना वर्मा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के दामाद है। जिसके चलते धार जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वर्मा परिवार में भी एक बड़ा जश्न मनाया जा रहा है। आपको बता दे की बिना वर्मा 20 वर्षों से विधायक और पति विक्रम वर्मा पूर्व में केंद्र के मंत्री रहे हैं।
प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा की इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दे रहे हैं। सूत्रों से खबर भी है कि चुनाव में जीत ओर रणनीति को लेकर प्रवेश वर्मा और गृहमंत्री अमित शाह की चर्चाएं हो रही है। जीत के इस मौके पर प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के कार्यकर्ताओं और लोकप्रिय जनता का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दी कि यह बड़ी बात नहीं है कि दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम चयन को लेकर प्रवेश वर्मा का नाम भी सामने आ सकता है। वह केजरीवाल के सामने 4089 वोटो से जीते हैं सूत्रों की माने तो प्रवेश वर्मा दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री होंगे? धार जिले के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाओं दी। उधर में वर्मा परिवार में भी जश्न का माहौल है।
