सीहोर को मिल सकती है नई रेल सुविधा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के ठहराव का मिला भरोसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जल्द ही यहां के लोगों को एक महत्वपूर्ण रेल सुविधा मिल सकती है। जानकारी के अनुसार, इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन का सीहोर रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होने की संभावना है।

भोपाल-सीहोर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर यह मांग रखी। उन्होंने सीहोर में ट्रेन के ठहराव की जरूरत को विस्तार से बताया। इस पर रेल मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द मंजूरी देने का आश्वासन दिया है।

दरअसल, सीहोर जिले में स्थित में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते-जाते रहते हैं। इसके अलावा शिक्षा, व्यापार और प्रशासनिक गतिविधियों में वृद्धि के कारण भी रेल सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है।

ऐसे में गाड़ी संख्या 22191/22192 इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का सीहोर में ठहराव स्थानीय लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लंबे समय से की जा रही यह मांग अब पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़ें