रतलाम में साई बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 26 अप्रैल से शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतलाम में साई बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 26 अप्रैल से शुरू

रतलाम । श्री साई सेवा समिति ट्रस्ट, शास्त्री नगर द्वारा 35वां श्री साई बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 26 अप्रैल से 7 मई तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 26 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे प्रभातफेरी से होगी।

महोत्सव में 29 अप्रैल को निशान यात्रा, 30 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ, 1 मई को हवन-पूर्णाहुति, 2 मई को विशाल भंडारा और 3 मई को सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। 4 मई को शाम 6 बजे साई पालकी यात्रा निकाली जाएगी, 5 मई को भक्ति धुन आराधना तथा 7 मई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

समिति अध्यक्ष प्रदीप कोठारी के नेतृत्व में अनिल सिसोदिया, सुंदीप कोलंबकर, कैलाश व्यास, प्रकाश मालपानी, चंदु बैरागी, राकेश देसाई, राजेश सिवानी, दिनेश कुमावत, सुनील सोलंकी, प्रवीण सोलंकी, सोनू भटनागर, पवन शर्मा, भेरूलाल श्रीमाली सहित कई लोगों का सहयोग रहा।

समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

और पढ़ें