रतलाम में केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा ऑनलाइन और नकली दवा का पुतला दहन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतलाम । दिनांक 20 मई 2026, बुधवार को AIOCD और MPCDA द्वारा भारत वर्ष के समस्त केमिस्ट साथियो की एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया, हड़ताल का विषय ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, नकली दवा पर रोक लगाने, नशे की दवा का व्यापार रोकने, बड़ी कंपनी द्वारा भारी डिस्काउंट देकर छोटे व्यवसायी को व्यापार से बाहर करने की साजिश की जा रही है जिसका असर रतलाम जिले में भी रहा रतलाम जिला केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर रतलाम जिले के समस्त केमिस्टों ने भी अपना व्यवसाय बंद रखा, सभी केमिस्ट साथी सरकारी अस्पताल गेट के सामने, कॉलेज रोड़ पर एकत्रित हुए एवं सभी नारे लगाते हुए डालू मोदी बाजार पर पैदल प्रदर्शन किया और चौराहे पर ऑनलाइन और नकली दवा के पुतले का दहन किया।

रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मूणत एवं सचिव राजेश कोठारी ने समस्त केमिस्ट साथियो को बंद का समर्थन करने पर जिले के सभी केमिस्टों को धन्यवाद दिया

 

साथ ही उन्होंने आम जनता को जो परेशानी हुई उसके लिए क्षमा मांगी है और यह बताया है कि यह हड़ताल जनता को सही दवाई सही मूल्य दिलाने में सहायक होगी और आगे आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने में सहायक होगी।उक्त कार्यक्रम में जिले से कई केमिस्ट साथी पधारे थे।

उक्त आयोजन में महेंद्र कोठारी, राजेश माहेश्वरी, कमलेश कोठारी, रजनीश गोयल, लोकेश पुरोहित, सुनील गांधी, प्रवीण गांधी, अर्जुन राठौड़, कपिल पोरवाल, रोहित चौधरी, गौरव मूणत, सौरभ बोथरा, सचिन जैन,राजेश गुगलिया, अमित राठौड़, हर्ष वर्धन मूणत, सचिन जैन, शीतल सकलेचा, महावीर जैन , गुरविंदर सिंह, कमल मंडवारिया, अनुरूप सोमानी, अजय कोठारी, मोहित मूणत,अतुल शर्मा, रूपेश देवड़ा, लोकेश धबाई, महावीर मालवी, गौरव सोनी, अंशुल पवार,सिद्धार्थ गांधी, सुरेंद्र भटेवरा सहित सभी गणमान्य केमिस्ट जन उपस्थित थे, यह जानकारी संस्था के अभिषेक लोढ़ा ने दी ।

और पढ़ें