धार जिले के मनावर में सिविल अस्पताल की बड़ी सौगात, 9.51 करोड़ की लागत से बने अस्पताल का विधायक डॉ अलावा ने किया उद्घाटन, 5 लाख निधि से देने की घोषणा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (मप्र.) सेमल्दा मार्ग स्थित बीज निगम की जगह पर बने करीब 9 करोड़ 51 रुपये की लागत से नवीन सिविल अस्पताल का आज फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

इस दौरान अस्पताल में मरीजो के संसाधन के लिए विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने 5 लाख रुपये निधि से देने की घोषणा की गई। मनावर का पुराना अस्पताल 50 वर्षो से भी अधिक पुराना होकर जीर्णर्शीट हो गया था, आज शनिवार को एक नई स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ हिरालाल अलावा ने कहा कि लंबे समय तक सीमित संसाधनों से जूझ रहा अस्पताल अब “सिविल अस्पताल” के रूप में नई पहचान और बढ़ी हुई ताकत के साथ कार्य करेगा। यह बदलाव मनावर उमरबन विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के लिए समय पर बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आया है।

यह अस्पताल,जो पहले 30 बिस्तरों तक सीमित था, अब 50 बिस्तरों की क्षमता के साथ सिविल अस्पताल बन गया है। भविष्य में इसे 100 बिस्तरों तक विस्तारित करने की योजना पर काम किया जाएगा। साथ ही आधुनिक ऑपरेशन थिएटर से मरीजों को अब छोटी-बड़ी सर्जरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में दो आधुनिक ऑपरेशन थिएटर एक जनरल और एक गायनिक तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही ब्लड स्टोरेज यूनिट की शुरुआत से उन स्थितियों में सुधार होगा, जब खून की कमी के कारण मरीजों को जिला अस्पताल बड़वानी और धार जाना पड़ता था। बताया कि 9 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह अस्पताल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की देन है।

गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ हिरालाल अलावा ने विधीवध पृजा अर्चेना कर इस अस्पताल को जनता को समर्पित किया, जो मनावर के स्वास्थ्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है।डॉ अलावा ने कहा कि अब तक मामूली गंभीरता में भी मरीजों को जिला अस्पताल भेज दिया जाता था। अब यह सिविल अस्पताल न सिर्फ मनावर विधानसभा ही नही गंधवानी, धरमपुरी से लगे सैकड़ों गांवों के लिए “पहली राहत” बनकर उभरेगा। डॉ अलावा ने कहा कि अस्पताल के पास पर्याप्त जमीन है, जिससे आने वाले 25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसका विस्तार संभव है। शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित यह अस्पताल, हर वर्ग के लिए सुलभ और सुविधाजनक रहेगा।

डॉ अलावा ने कहा कि नवनिर्मित सिविल अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। इनमें दो अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, ऑक्सीजन प्लांट, पांच सामान्य ओपीडी, एक इमरजेंसी ओपीडी, महिला, पुरुष और बच्चों के लिए अलग-अलग वार्ड, ब्लॉक स्तरीय प्रयोगशाला और ब्लड स्टोर यूनिट जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अस्पताल में 200 वाट का ट्रांसफार्मर और 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। लगभग तीन दर्जन सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और यह भवन फायर हाइड्रेट (अग्नि सुरक्षा प्रणाली) से भी लैस है। आज शुभारंभ के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश पाटीदार, पार्षद लक्ष्मी जाट, डॉ निलेश रावका, सुमित खटोड़, लोकेश पाटीदार, सुनील इस्के, हरीश खंडेलवाल, अनिल मकवाना सहित कई कांग्रेस नेता मोजूद रहे।

और पढ़ें