सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत, पिकअप वाहन पलटने से हुआ हादसा : कई लोग घायल, महिला बच्चे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धार : मप्र – (सिंघम रिपोर्टर) राष्ट्रीय राजमार्ग इंदौर अहमदाबाद के तिरला (धार) में बुधवार रात्रि करीब 8:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में 15 मजदूरों की मौत होने की पुष्टि की गई और एक दर्जन करीब लोग बुरी तरह से घायल है। जिनका जिला अस्पताल प्रथम उपचार किया गया, गंभीर घायलों को आईसीयू में एडमिट किया। वहीं प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित एसडीएम राहुल गुप्ता और सीएमएचओ जिला अस्पताल में मौजूद है। ड्यूटी डॉक्टर छत्रपाल सिंह द्वारा बताया गया कि घायलों को इंदौर एम वाय अस्पताल भी रेफर किया गया हैं। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की स्थिति को देखते हुए मौत के आंकड़े बढ़ाने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

(केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर घायलों को देखने पहुंची)

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिकअप वाहन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें बैठे करीब तीन दर्जन मजदूर पिकअप में सवार थे। जो मजदूरी करके घर की लौट रहे थे इनमें महिला और बच्चे भी शामिल है। यह भी बताया गया कि पिकअप की चपेट में आने से एक स्कॉर्पियो भी दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया गया कि पिकअप वाहन धार से मांगोद की ओर आ रही थी। दुर्घटना के समाचार मिलते ही m क्षेत्र में हड़कंप मच गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। रात के अंधेरे में मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही हैं।

(पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी)

जिले के प्रधानमंत्री कैलाश विजयवर्गीय डॉक्टर को उचित उपचार के निर्देश दिए वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पर दुख जताते हुए मृतकों को 4-4 लाख और घायलों को 1 एवं 50 हजार मुआवजा तथा निःशुल्क उपचार देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पीएम कोष से भी 2-2 लाख की सहायता की घोषणा की गई है। जिले में हुए इस दुर्घटना को लेकर नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी संवेदनाएं व्यक्त की। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा- हादसे के प्रभावितों के साथ सरकार और पूरा प्रशासन है। उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

मृतकों में तनु पिता उमेश (9) निवासी नयापुरा, अंगूरी पति भूरिया (35) सेमलीपुरा, मीना पति कृष्णा (45) पटेलपुरा, सुमित पिता नानूराम (14) नयापुरा, किरण पिता दिनेश (9) सेमलीपुरा,भूरी पति सुंदर (35) सेमलीपुरा, आयुष पिता राजेंद्र (14) नयापुरा, रंजना पिता मनीष (25) सेमलीपुरा, गोकुल पिता कैलाश (15) नयापुरा, सुनीता पति नारायन (42) नयापुरा, इसके अतिरिक्त 3 लोगों ओर शामिल है जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

(प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी)

प्रभारी कलेक्टर ने दी जानकारी

प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पिकअप वाहन पलटने से दुर्घटना हुई है। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल से लेकर इंदौर एमवाय अस्पताल अलर्ट पर है। सीएमएचओ और सभी डॉक्टरों की टीम घायलों को उपचार दे रही है।

जानकारी समाचार लिखने तक..

और पढ़ें