उज्जैन : (मप्र.) उज्जैन जिला माहेश्वरी समाज के चुनाव में जिला माहेश्वरी सभा के समाज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंदड़ा द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सभा के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन हेतु युवा उद्योगपति, समाजसेवी, प्रखर वक्ता एवं जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन उज्जैन के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष सावन बजाज को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का निर्वाचन पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
श्री बजाज की यह नियुक्ति तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निर्बाध, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न नहीं हो जाती।
सर्वविदित है कि उज्जैन जिला माहेश्वरी समाज के चुनाव 03 मई 2026, रविवार उज्जैन के महेश धाम गौशाला, अंकपात मार्ग पर आयोजित किए जाएंगे।
यह अनुरोध भी किया गया कि समाज के सभी सदस्य इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाते हुए चुनाव को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।









