मनावर : (मप्र) विकासखंड स्तरीय चार ब्लॉक की समीक्षा बैठक एवं शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजन सांदीपनि विद्यालय के सभा गृह में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण ब्लॉक एवं संकुल से होना है उन्हें सहायक आयुक्त नरोत्तम वर्कड़े ने तुरंत निर्देश दिए एवं जो निराकरण जिला स्तर से होने है उन्हें शीघ्र हल करने का कहा गया।
साथ ही दोपहर 2 बजे से चार ब्लाकों के प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। इस ऐजंडा के अनुसार सहायक आयुक्त महोदय, सहायक संचालक आनंद पाठक सर, क्षेत्रीय संयोजक पराग अमोली ने प्राचार्यों के समक्ष सभी बिंदु रखें तथा विस्तार से चर्चा की, समीक्षा बैठक में मनावर धरमपुरी, गंधवानी एवं उमरबन के समस्त स्कूल वार समीक्षा कि कर्मचारियों की समस्या ब्लॉक स्तर एवं संकुल स्तर पर शीघ्र ही निराकरण किया करें उन्हें ज्यादा पेंडिंग ना रखा जावे।

साथ ही 2026 के 100% परीक्षा परिणाम वाले विद्यालय प्राचार्यों का प्रमाणपत्र देकर सम्मान भी किया गया। बैठक में सभी चार ब्लॉक के प्राचार्य, मनावर से बीआरसी, बीएससी, जन शिक्षक एवं विकासखंड शिक्षा के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में आभार विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल ठाकुर ने माना ओर कार्यक्रम का संचालन सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य सोहन शिंदे, साजिद खान द्वारा किया गया।









