
मनावर में विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन; कांग्रेस ने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने की बात कही
मनावर। OBC वर्ग के आरक्षण और जाति जनगणना की मांग को लेकर बुधवार को मनावर नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम PCC चीफ जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि OBC समाज को उसके अधिकारों के अनुरूप आरक्षण मिलना चाहिए तथा जाति जनगणना कराए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार OBC समाज के अधिकारों के मामले में अपेक्षित कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी OBC आरक्षण और जाति जनगणना के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।
विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि OBC समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के संदर्भ में भी राज्य सरकार से OBC वर्ग को न्याय दिलाने की मांग की गई।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
ज्ञापन कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड़, संतोष काकरेचा, करण सिंह दरबार टोकी, पूर्व पार्षद अख्तर बी, किरण मंडलोई, जया वानखेड़े, इकबाल बोहरा, ऋषभ कीमती, दिलीप पाटीदार, संतोष पाटीदार, शांतिलाल, अम्बुराम सरपंच, सलीम भिकन्याखेड़ी, जयदीप शर्मा, लोकेश पाटीदार करोली, अरशद कुरैशी, योगेश जख्मी, विजय पाटीदार, अखिलेश कुशवाह, राजा शर्मा, राजपाल सालूजा, हर्ष बड़ोदिया, मुकेश शिवदे, राज बढ़वाया, आजम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि OBC आरक्षण एवं जाति जनगणना की मांग को लेकर पार्टी आगे भी एकजुट होकर अपनी आवाज उठाती रहेगी।








