इंदौर – मुंबई मार्ग के गणेश घाट पर भीषण सड़क हादसा, कई वाहन आपस में भिड़े, 12 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बस, ट्रक और ट्रेलर समेत कई वाहन दुर्घटना की चपेट में; घंटों बाधित रहा इंदौर-मुंबई हाईवे का यातायात

मानपुर। इंदौर-मुंबई नेशनल हाईवे स्थित गणेश घाट पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस, ट्रक, ट्रेलर समेत कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दुर्घटना में करीब 12 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

कई क्रेनों की मदद से हटाए दुर्घटनाग्रस्त वाहन

हादसे के बाद सड़क पर वाहनों के क्षतिग्रस्त हिस्से और दुर्घटनाग्रस्त वाहन फंस जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस और राहत दल ने कई क्रेनों की मदद से वाहनों को एक-दूसरे से अलग कर सड़क से हटाने का काम शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बावजूद दोपहर करीब 2 बजे तक वाहनों को हटाने का कार्य जारी रहा।

यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोककर पहले दुर्घटनास्थल को सुरक्षित कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के हटने के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार हादसे में फिलहाल किसी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर की, जिसमें पता चला कि आईसर वहान दूसरी तरफ से आने के कारण हादसा हुआ है। प्रारंभिक रूप से कई वाहनों के एक साथ भिड़ने की बात सामने आई है। 

और पढ़ें