मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2025 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग ने गुरुवार को जारी किए गए ताजा शेड्यूल में कुल 19 प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की हैं। इनमें से दो परीक्षाएं 2025 की हैं, जबकि एक परीक्षा 2023 की और बाकी 2024 की हैं।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, 16 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसके बाद अब आयोग द्वारा पूरी सूची जारी की गई है, जिसमें विभिन्न परीक्षाओं की तिथियों का उल्लेख किया गया है।
यहां जानें कब होंगी कौन सी परीक्षाएं:
– 23 मार्च: सहायक संचालक (उद्यान) परीक्षा 2023
– 18 मई: सहायक संचालक/पशु चिकित्सा सहायक शल्य / पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा-2024
– 1 जून: सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 (16 विषय)
– 9 से 14 जून: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025
– 27 जुलाई: सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 (12 विषय)
– 24 अगस्त: राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2024
– 21 सितंबर: उप संचालक, प्राचार्य वर्ग-2, सहायक संचालक तकनीकी परीक्षा-2024
– 12 अक्टूबर: खनिज अधिकारी परीक्षा-2024
– 12 अक्टूबर: दंत चिकित्सक परीक्षा-2024 (लोक स्वास्थ्य)
– 12 अक्टूबर: दंत चिकित्सक परीक्षा-2024 (श्रम विभाग)
– 12 अक्टूबर: सहायक अनुसंधान अधिकारी
– 23 नवंबर: सहायक प्रबंधक परीक्षा 2024
– 23 नवंबर: आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी परीक्षा-2024
– 7 दिसंबर: सहायक पंजीयक परीक्षा-2024
– 14 दिसंबर: खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा – 2024 लोक
– 21 दिसंबर: सहायक अनुसंधान अधिकारी परीक्षा – 2024
– 21 दिसंबर: मुख्य रसायनज्ञ परीक्षा – 2024
– 21 दिसंबर: जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी / प्रदर्शनी अधिकारी / संचार अधिकारी/स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी-2024
इस वर्ष के लिए आयोजित होने वाली MPPSC की परीक्षाओं के शेड्यूल की घोषणा अब स्पष्ट रूप से कर दी गई है, जिससे उम्मीदवारों को तैयारी में सहूलियत मिलेगी।
