MP में बड़ी कार्रवाई: EOW ने सरकारी शिक्षक के 3 ठिकानों पर मारा छापा, करोड़ों की काली कमाई बेनकाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीधी में आय से कई गुना अधिक संपत्ति मिलने पर हड़कंप, शिक्षक अभिमन्यु सिंह पर मामला दर्ज

MP News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार तड़के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी शिक्षक अभिमन्यु सिंह के तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। रीवा EOW की 6 सदस्यीय टीम ने सुबह 5 बजे पटेल पुल स्थित घर और मड़वास में बने दो अन्य मकानों पर रेड की। शुरुआती जांच में शिक्षक के पास आय से कई गुना अधिक संपत्ति मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया।

4.36 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा

EOW की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, वर्ष 1998 से फरवरी 2025 तक अभिमन्यु सिंह की वैध आय के अनुसार उनकी संपत्ति 57.28 लाख रुपये होनी चाहिए थी, लेकिन टीम को 4.36 करोड़ रुपये की suspicious संपत्ति मिली। इस भारी अंतर के बाद भोपाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है।

फर्जी बिल, दोहरी पर्चियों और गबन का आरोप

FIR में आरोप है कि शिक्षा विभाग में पदस्थ रहते हुए अभिमन्यु सिंह ने—

  • योजनाओं के फर्जी बिल
  • निर्माण और स्टेशनरी के गलत भुगतान
  • फर्नीचर, खेल सामग्री, छात्रवृत्ति व छात्रावास खर्च में गड़बड़ियां
  • दोहरी पर्चियां बनाकर भुगतान
  • जरूरत से ज्यादा राशि स्वीकृत कर निकासी

जैसे तरीकों से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया। जांच में लगभग 4.36 करोड़ रुपये के गबन के पक्के प्रमाण सामने आए हैं।

और पढ़ें