MP के CM डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का 98 वर्ष की आयु में निधन, नेताओं ने जताया शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर श्री ब्रह्मानंद यादव का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

उनके निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में दिवंगत के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय यादव ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके सहयोगी संगठनों की सेवा में समर्पित किया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा करते हुए लिखा कि ब्रह्मानंद यादव जी का जाना अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उन्हें शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि विद्या भारती महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री रहते हुए ब्रह्मानंद यादव जी ने सरस्वती शिशु मंदिरों के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा को नई दिशा दी।

बताया गया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय विदेश दौरे पर हैं और 19 जुलाई को लौटेंगे, इसलिए वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्हें फोन पर ही इस दुखद समाचार की जानकारी दी गई है।

Soniya upadhyay
Author: Soniya upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें