CISF की महिला अफसर ने किया नाम रोशन, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर बनाया नया रिकॉर्ड
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की महिला सब-इंस्पेक्टर गीता समोटा ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर नया कारनामा किया है। राजस्थान के चक गांव की रहने वाली गीता ने यह मुकाम हासिल किया, जिसके साथ ही वह CISF की पहली ऐसी महिला अधिकारी बनी हैं, जिन्होंने दुनिया की सर्वोच्च चोटी पर तिरंगा लहराकर नाम किया ऊंचा।
गीता ने इससे पहले माउंट सतोपंथ और माउंट लोबुचे पर भी सफल चढ़ाई की थी। फिलहाल वह मध्य प्रदेश स्थित एनटीपीसी गाडरवारा की सुरक्षा में तैनात हैं, जहाँ CISF देशभर की महत्वपूर्ण संस्थाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता आया है।
देश ने किया गर्व महसूस
गीता समोटा की इस असाधारण सफलता ने पूरे देश सहित उनके बल (CISF) का नाम गर्व से ऊंचा किया है। उनके साहसिक कारनामे की हर तरफ तारीफें हो रही हैं, साथ ही लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना किया और शुभकामनाएँ दीं।
हॉकी खिलाड़ी से पर्वतारोहण तक का सफर
कॉलेज जीवन तक गीता हॉकी खेलती थीं, लेकिन एक चोट ने उनके खेल जीवन पर असर डाल दिया। फिर उन्होंने देश की सेवा करना तय किया और 2011 में CISF जॉइन किया। उनके भीतर साहस, जुनून और समर्पण ने उन्हें पहाड़ चढ़ने जैसा मुश्किल लक्ष्य तय करवाकर प्रेरणा दिया।
2017 में किया पर्वतारोहण प्रशिक्षण पूरा
गीता ने 2017 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस प्रशिक्षण संस्थान से पर्वतारोहण का विशेष प्रशिक्षण लिया था। तभी से उनके भीतर ऊँचाईयों तक पहुंचने का जज्बा आया, जो उनके प्रयासों से साकार हुआ, और उन्होंने CISF की पहली महिला पर्वतारोही होने का गर्व पाया।
