झुंझुनूं : (राज.) विशेष प्रतिनिधि – शनिवार को कुछ बदमाशों ने चुरु बायपास एरिया में एक वर्कशॉप पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, इस दौरान वर्कशॉप में खड़ी 18 कारे जल गई। यह घटना करीब रात 10 बजे हुई। आग की लपटे कई किलोमीटर तक दिखाई दी, पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया धमाकों से क्षेत्र गूंज उठा लोग घरों से बाहर निकल कर नजारा देखते रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना अचानक नहीं हुई थी कुछ दिन पहले इसी वर्कशॉप और पास की एक होटल में तोड़फोड़ की गई थी इसके बाद संचालक ने सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज सहित पुलिस को शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिसके बाद बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने इस वारदात को बड़ा रूप देते हुए वर्कशॉप में आग लगा दी।
आगजनी की घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और उपरोक्त मामले में मुख्य आरोपी अनिल के भाई विनोद कुमावत और निखिल कुमावत को गिरफ्तार किया है अनिल और उसके अन्य साथी वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस ने गैरेज के आसपास छानबीन की जहां उन्हें टूटे हुए सीसीटीवी कैमरे बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आग लगाने के लिए केरोसिन का इस्तेमाल किया था।
दमकलों ने कई घंटे में आज पर काबू पाया, बताया जा रहा है कि जिन गाड़ियों में आग लगी उनके टैंक में पेट्रोल डीजल भरा हुआ था इसी कारण आग में गति प्राप्त हुई और उसने एक विकराल का रूप ले लिया। पुलिस ने छानबीन की जिसके बाद उन्हें घटना की फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश वर्कशॉप में घुसे और पेट्रोल डालकर गाड़ियों में आग लगा दी। संचालक नासिर राठौर का कहना है कि उनकी हरकतें बता रही है कि वह पुरानी रंजिश को अंजाम देने आए थे। संचालक ने कहा कि अगर पुलिस 5 दिन पहले हुई तोड़फोड़ के बाद ही एक्शन ले लेती तो यह घटना नहीं होती लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण आज यह घटना हुई है।
पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
बताया जा रहा है कि 24 नवंबर को तोड़फोड़ की घटना हुई थी उसे समय पुलिस ने एक्शन क्यों नहीं लिया अगर पुलिस समय के रहते इन लोगों को गिरफ्तार कर लेती तो यह घटना नहीं होती संचालक का आरोप है कि पुलिस को फुटेज सहित रिपोर्ट की थी लेकिन पुलिस ने ना तो मुकदमा दर्ज किया और ना ही गंभीरता दिखाई अब पुलिस मामले को लेकर गंभीरता दर्शा रही है। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। बताया कि यह लोग गैंग बनाकर वारदात अंजाम दिए हैं।









